Search

गिरिडीहः घर में सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति ले गए चोर

परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर के सदस्यों के सोने वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई जाग जाए तो बाहर नहीं निकल सके. इसके बाद दूसरे कमरों का ताला तोड़कर बक्सों व अलमारियों से करीब 2 लाख रुपये नकद, 2 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व कीमती बर्तन लेकर फरार हो गए.
 
Giridih : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहलीटांड़ (मटरूखा पंचायत) में बुधवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई. चोरों ने गांव के मोहन राय के घर में सेंधमारी कर कीमती आभूषण सहित लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहन राय की बेटी की शादी मई में होने वाली है. घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं. शादी के लिए आभूषण, बर्तन व नकदी अलमारियों व बक्सों में रखे हुए थे.

परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर के सदस्यों के सोने वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई जाग जाए तो बाहर नहीं निकल सके. इसके बाद दूसरे कमरों का ताला तोड़कर बक्सों व अलमारियों से करीब 2 लाख रुपये नकद, 2 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व कीमती बर्तन लेकर फरार हो गए. 

परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई. कमरों के टूटे ताले देख उनके होश उड़ गए. मोहन राय ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारियों के बीच यह चोरी उनके लिए दोहरी मार साबित हुई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही