Search

 
 
 

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के 4 घरों में चोरों ने किया हाथ साफ

 

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने आर्मी जवान सहित चार घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया. जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

4 घरों को चोरों ने बनाया निशाना

  बता दें कि देर रात चोरों ने कोशोगोंदोदिघी  निवासी त्रिवेणी राय, जयनारायण राय, विशेश्वर राय और मजेस्टर राय के घर को निशाना बनाया. चोरो ने घर में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते पर देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल कोशोगोंदोदिघी गांव पहुंचे और चोरी की घटना की पूरी जानकारी ली.

चोरों ने नगदी,जेवर,कांसे-पीतल के बर्तन की चोरी कर ली

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि घर में रखे बक्से और ट्रंक को तोड़कर नकदी और समानों की चोरी की गई. चोरों ने नगदी,जेवर,कांसे-पीतल के बर्तन की चोरी कर ली. चोर ने घटना को अंजाम देकर कई बक्से और कपड़ो को खेत में फेंक दिया. फेंके गए सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है.

पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरी का उद्भेदन कर लिया जायेगा

बताया जाता है कि पीड़ित त्रिवेणी राय का बेटा प्रमोद राय आर्मी का जवान है. चोरो ने घर में रखे प्रमोद राय का भी कई समान चुरा लिया है. देवरी के थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही