Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरों ने उड़ा लिये पैसे

Giridih : गिरिडीह शहर के शास्त्रीनगर दुर्गा मंडप में गुरुवार 4 मई की रात चोरों ने मंदिर में लगे दान पेटी को तोड़कर दान पेटी में रखे पैसे की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शउक्रवार 5 मई की सुबह उस वक्त हुई जब मंदिर के पुजारी गोपाल पांडेय मंदिर का ताला खोलने पहुंचे. उन्होंने फौरन घटना की सूचना पूजा समिति के पदाधिकारियों को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पूजा समिति के संजय कुमार सिन्हा, राजकमल राज, रंजय बरदियार, पिंटू कुमार, रंजीत समेत अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई. वही लोगों ने बढ़ते चोरी की घटना को देखते हुए पूरे शहरी क्षेत्र में गश्ती तेज़ करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/bagodar-former-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-the-temple/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : पूर्व विधायक ने रखी मंदिर निर्माण की आधारशिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही