Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 'शुभम संदेश' कार्यालय में चोरी, इनवर्टर और बैटरी ले गए चोर

Giridih : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरण चंद्र डे रोड स्थित शुभम संदेश कार्यालय में रविवार 21 मई की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर कमरे में रखे  इनवर्टर और बैटरी साथ लेकर चंपत हो गये. रविवार की रात 8:30 बजे कार्यालय बंद कर सभी कर्मी घर चले गए. अगले दिन सोमवार 22 मई की सुबह 10:30 बजे जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी नजर आई. अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर और बैटरी गायब थे. साथ ही कंप्यूटर सेट बिखरे पड़े थे. सूचना के बाद नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने कार्यालय आ कर स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग की है. [caption id="attachment_644880" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CHORI-KUNDI-300x130.jpg"

alt="" width="300" height="130" /> मुख्य दरवाजे की टूटी कुंडी[/caption] [caption id="attachment_644881" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CHORI-COMPUTER-300x131.jpg"

alt="" width="300" height="131" /> टेबल पर बिखरे कंप्यूटर सेट[/caption] नगर थाना पुलिस चोरों के सामने बेबस नज़र आ रही है. हाल के दिनों में चोरों ने आधा दर्जन आवास और मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अब अखबार के दफ्तर पर भी धावा बोलने लगे हैं. यह">https://lagatar.in/pirtand-irrigation-will-be-done-in-the-fields-by-recycling-the-drain-water/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : नाले के पानी की रीसाइक्लिंग कर खेतों में होगी सिंचाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही