Search

 
 
 

गिरिडीह : श्रीरामनगर कॉलोनी में चोरों का तांडव, चोरी के बाद घर में लगाई आग

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेलनगर श्रीरामनगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर में जमकर तांडव मचाया है. पहले घर में घुसकर चोरी की, फिर घर में आग लगा दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.
 

Giridih :  गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेलनगर श्रीरामनगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर में जमकर तांडव मचाया है. पहले घर में घुसकर चोरी की, फिर घर में आग लगा दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

 

Uploaded Image


घटना के संबंध में स्व. मोहन मंडल के भांजे राहुल कुमार ने बताया कि परिवार सूरजा ही पर्व में गांव गया था. तीन-चार दिन से घर बंद था. रात में चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. इसके बाद घर के सामान तोड़-फोड़ कर नष्ट किए और उसमे आग लगा दी.

 

सुबह धुआं देख आसपास के लोग पहुंचे. हड़कंप मचने पर फायर ब्रिगेड और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी.भुक्तभोगी राहुल कुमार ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

 

Uploaded Image

वहीं वार्ड पार्षद अशोक राम ने कहा, क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस बढ़ रहा है. जिला पुलिस से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सुराग खंगालने शुरू कर दिए हैं. इलाके में सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही