Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली काट कर घर व दुकान में की लाखों की चोरी

 

बिजली के तार में साड़ी फंसाकर करा दिया था शार्ट सर्किट

Gawan(Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के खरसान पंचायत में 15 सितंबर की देररात एक घर व दुकान से अनोखी चोरी हुई है. दरअसल अपराधियों ने चोरी के पहले ग्यारह हजार वोल्ट वाले तार में साड़ी बांधकर शार्ट सर्किट करा दिया था. इससे जब कर बिजली गुल हो गई तो अपराधियों ने नारायण रविदास की दुकान से गैस सिलेंडर, तावा, कढ़ाई समेत हजारों रुपये के सामानों चोरी कर लिया. इसके साथ ही अपराधियों ने यमुना रविदास के घर से 13 हजार नकद, जेवर, कपड़े समेत लाखों रुपये के सामानों की भी चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने बताया कि घर में परिवार के सभी लोग बगल वाले रूम में सोए थे,  सुबह नींद खुली तो देखा कि घर में रखे सभी सामान चोरी हो गए हैं. इसके बाद भुक्तभोगी ने गावां थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, गांव की कुछ दूरी पर यमुना रविदास के घर से चोरी गए कुछ सामान व कागजात फेका हुआ मिला है. आशंका है कि अपराधियों ने इसी सुनसान स्थान में चोरी के सामानों का बंटवारा किया होगा. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सनी सुप्रभात घटना स्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-in-rape-cases-speedy-trials-should-be-conducted-and-the-culprits-should-be-punished-sp/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दुष्कर्म के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाएं- एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही