Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली मिस्त्री हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

धनवार के नकटीटांड के पास बरामद हुआ था प्रकाश कसेरा का शव 

Giridih  : गिरिडीह के धनवार थाना की पुलिस ने बिजली मिस्त्री प्रकाश कसेरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना के दूसरे दिन 17 अगस्त गुरुवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला आपसी रंजिश से ही जुड़ा हुआ निकला. यह जानकारी एसडीपीओ मुकेश महतो व थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देवरी के रानीडीह का पुनीत कुमार राय, धनवार के माशनोडीह का कुंदन सिंह और उपरेली निवासी सुजीत चौधरी शामिल है. उनके पास से एक चाकू के साथ दो बाइक और आरोपी पुनीत और सुजीत का खून लगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया हैं. एसडीपीओ ने बताया की हत्या के बाद तीनो आरोपी गिरिडीह फरार हो गए थे. कुंदन सिंह और सुजीत चौधरी को गिरिडीह के एक किराए के मकान से दबोचा गया. उनकी निशानदेही पर पुनीत को पकड़ा गया. उन्होंने बताया की कुंदन और सुजीत ने घटना के समय बिजली मिस्त्री प्रकाश को पकड़े रखा, जबकि पुनीत ने धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या कर द. ज्ञात हो कि बुधवार को धनवार बाजार निवासी प्रकाश कसेरा का शव धनवार के नकटीटांड के पास पड़ा मिला था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-on-the-last-day-of-nomination-in-dumri-by-election-5-filed-papers/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 5 ने भरा पर्चा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही