Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीनों नामजद आरोपी घटना के अंजाम देने के बाद फरार थे. पुलिस ने शनिवार को तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. जिसके बाद रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में हीरालाल सोरेन, मिथुन सोरेन और साहिबराम सोरेन शामिल हैं. तीनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो गांव के रहने वाले हैं. मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 264/23 से जुड़ा हुआ है. ज्ञता हो कि थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव में किशोरी अपनी सहेली के घर शादी समारोह में गई थी. रात के समय वह शौच के लिए बाहर निकली थी, उसी दौरान उसके साथ आरोपियों ने कुकर्म किया था. मामले को लेकर बेंगाबाद थाना में 19 नवंबर 2023 को पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ भादवी की धारा 376 DA/34 एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था. एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था. बाकी तीन आरोपी फरार चल रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-will-clean-the-temples-of-the-city-till-21-under-the-swachh-teerth-abhiyan/">धनबाद

: स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत 21 तक शहर के मंदिरों की सफाई करेगा निगम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही