Search

 
 
 

गिरिडीह : हरलाडीह में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

 
एक घायल युवक की हालत नाजुक, गिरिडीह रेफर Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक के पास 23 जुलाई की देररात एक अज्ञात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों न् तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से पीरटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां तीनों घायलों का डॉ० शशिकांत कुमार, एएनएम सोहगी कुमारी,‌ बिलियान कुमारी व मिथलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों की पहचान रोहित हांसदा, बिरेंद्र मुर्मू कर्मतांड एवं अशोक सोरेन पिता नवीन सोरेन ग्राम दर्दमरा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रोहित हांसदा को सिर पर गंभीर चोट आई हैं, उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.

बालू की तस्करी बन रही हादसों का कारण

बता दें कि रात होते ही क्षेत्र में ट्रैक्टर से बालू की तस्करी शुरु हो जाती है. बड़ाकर नदी से अवैध बालू उठाकर हरलाडीह के रास्ते धनबाद ले जाया जाता है. इस बालू तस्करी में लगे ट्रैक्टर भागने के क्रम में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण हादसे हो जाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही