Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली पोल में करंट आने से तीन मवेशी की मौत

 
बाल-बाल बची पशु मालिक की जान, लोगों में आक्रोश
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के कोनी व सेरुआ पंचायत के सिमरापताल गांव में मंगलवार 27 जून को बिजली के पोल में करंट आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कोनी निवासी इंद्रदेव यादव मंगलवार की सुबह भैंस और उसका बच्चा अपने घर के बाहर बांध रहे थे. इसी दौरान बिजली के पोल से जमीन में करंट आ गया. जिसकी चपेट में आने से भैंस और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान पशु मालिक करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. वहीं दूसरी घटना सेरुआ पंचायत के सिमरा पाताल की है, जहां महेंद्र शर्मा का बैल घास चरने के दौरान बिजली पोल के अर्थ में आए करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. दोनों पशु मालिकों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681290&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तीन साइबर अपराधी भेजे गए जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही