Gawa(Giridih): जिले के गावां-तिसरी मुख्य पथ पर थाना मोड़ के पास पुलिस ने 10 जून को मवेशी ले जा रहे एक पिकअप को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि 09 जून की देर रात जब पुलिस गश्ती दल ने पिकअप को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी थाना की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गई. गावां पुलिस ने तिसरी थाना को इसकी सूचना देते हुए गाड़ी का पीछा करने लगी. उक्त गाड़ी तिसरी में लगी बेरिकेटिंग को भी तोड़कर आगे बढ़ गई. बाद में सड़क पर एक हाइवा से अवरोध लगाकर पिकअप को रोका गया. पिकअप में पांच मवेशी लदे थे. उस पर सवार लोग किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा पाए. मामले में सुनील कुमार पिता सुरेश यादव व कोलेश्वर कुमार पिता स्व रामधारी यादव दोनों कंदाजोड़ थाना जमुआ व धुर्व कुमार पिता स्व देवी यादव बांसडीह थाना देवरी को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में सदर डीएसपी संजय राणा ने कहा कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663951&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : अवैध धंधे के खिलाफ टॉस्क फोर्स रेस, बालू लदे 11 ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]
गिरिडीह : बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment