Search

गिरिडीह : सरिया कॉलेज के पास लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ़्तार

Giridih : सरिया कॉलेज के पास बीते 28 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे धनवार के कुबरी थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय पिन्टू कुमार नामक युवक से लूटपाट करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ अनिल सिंह ने पुराना पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार 2 मई को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में सरिया पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. [caption id="attachment_625758" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/PAISA-300x71.jpg"

alt="" width="300" height="71" /> आरोपियों के पास से बरामद रूपये[/caption] एसडीपीओ ने बताया कि तकनिकी व विभिन्न सूत्रों के सहायता से लगातार छापामारी करते हुए इस कांड में संलिप्त आलोक कुमार उर्फ पारस उम्र करीब 26 वर्ष, विवेक पाण्डेय उम्र करीब 22 वर्ष दोनों ग्राम छोटकी सरिया थाना सरिया और सूरज कुमार उम्र करीब 24 वर्ष ग्राम चन्द्रनगर थाना धनवार ( घोड़थम्बा ओ०पी०) नामक तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी निशानदेही पर लूटे गये नगद रुपये में से कुल 18 हजार पांच सौ रुपये, ब्लूटूथ हेडफोन और कांड में प्रयुक्त दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया.

        बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया था घटना को अंज़ाम

पिंटू 28 अप्रैल की दोपहर अपनी बाइक से जा रहा था. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल से आए चार अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए पिंटू को रोका और अपने साथ सरिया कॉलेज के पीछे जंगल में ले जाकर मारपीट कर करीब 25 हज़ार नगद और मोबाइल छीन लिया. इतना ही नहीं 13 हज़ार रुपये का ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया था. यह">https://lagatar.in/giridih-demand-to-restore-44-labor-laws-through-rally/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रैली के ज़रिए 44 श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp