Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

 
Tisri (Giridih) : गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तिसरी थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को धर दबोचा है. प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पकड़े गए अपराधी तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी व किसुटांड गांव के रहने वाले हैं. तीनों पुलिस के डर से कलवा नदी के समीप पहाड़ के पास छिपे थे. तकनीकी माध्यम से खोरीमहुआ एसडीपीओ साजिद जफर के नेतृत्व में साइबर और तिसरी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ गिरिडीह ले गई. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-12-proposals-discussed-in-the-general-meeting-of-zilla-parishad/">बोकारो

: जिला परिषद की सामान्य बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही