Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तीन साइबर अपराधी बाइक व मोबाइल समेत रंगेहाथ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ओझाडीह पंचायत के डोंगो जंगल में तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. तीनों डोंगो जंगल में बैठ कर साइबर घटना को अंजाम दे रहे थे. इनके पास से दो बाइक, आधा दर्जन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक का नाम छोटकी खरगडीहा पंचायत के देवाटांड़ निवासी सगीर अंसारी का 27 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अंसारी है. दूसरे का नाम जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के महदाडीह निवासी खलील अंसारी का 41 वर्षीय पुत्र राजू अंसारी है. तीसरे का नाम छोटकी खरगडीहा पंचायत के ही देवाटांड़ निवासी सफीक अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अंसारी उर्फ गोला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=412681&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बंद घर में नगद समेत पांच लाख के संपत्ति की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही