Search

 
 
 

गिरिडीह : तीन साइबर अपराधी भेजे गए जेल

 
कई सामान बरामद, पूछताछ में हुए कई खुलासे
Gandey(Giridih) : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव से पुलिस ने 26 जून सोमवार की देररात छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन साइबर अपराधियों के पास से पांच मोबाइल बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अहिल्यापुर के थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने चिकसोरिया गांव निवासी परमेश्वर मंडल के घर पर छापेमारी कर परमेश्वर के पुत्र राजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ निवासी राजकिशोर मंडल उर्फ सोनू मंडल और राहुल मंडल को गिरफ्तार किया गया. तीनों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जिसमें साइबर ठगी के कई प्रमाण मिला है. तीनों से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680979&action=edit">यह

भी पढ़ें: गावां : पंसस की बैठक में शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का मसला उठा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही