Search

 
 
 

गिरिडीह : साधु के वेश में घूम रहे तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, अपहृत लड़की बरामद

 
Giridih : साधु का वेश बदलकर घूम रहे तीन मानव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने बुधवार को तीनों तस्कर को पकड़ा है. वहीं, अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया गया है. एसपी को सूचना मिली थी कि डुमरी थाना के भंडरो में दो व्यक्ति साधु के भेष में आए हुए थे. वे लोग गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गए. सूचना एसपी के निर्देश पर पुलिस विशेष टीम का गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत लड़की को गिरिडीह बस स्टैंड से बरामद कर लिया. लड़की के निशानदेही पर एक अपहरण में लिप्त एक आरोपी को जो बस पर सवार होकर गिरिडीह से डुमरी की ओर भागा था, उसे डुमरी और बगोदर थाना पुलिस ने पकड़ लिया. उसने अपना नाम सरोज लाल देव बताया. उसकी निशानदेही पर उसके दो साथियों को गिरिडीह शहर से गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-leader-of-bike-theft-gang-arrested-in-maithon-sent-to-jail/">धनबाद

: मैथन में बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, जेल भेजा गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही