Search

 
 
 

गिरिडीह : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम को एक स्वर्ण समेत तीन पदक

 
Giridih :  22 वीं झारखंड राज्य सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम ने एक स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल की. प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में हुआ था. इस प्रतियोगिता में गिरिडीह से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह की अंजली कुमारी ने अंडर 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की. निशा कुमारी ने अंडर 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और विक्की पोद्दार ने 80 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता. अंजली कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर सितंबर में गुजरात में होनेवाली 36 वां राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में अपना स्थान बना लिया है. गिरिडीह को तीन पदक मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह है. विजेता खिलाड़ियों को संघ के आकाश स्वर्णकार, ज्योति कुमार, पंकज कुमार, राजकुमार, रोहित राय ने जीत की बधाई दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=395311&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही