Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

मां-बेटे का शव पेड़ से लटका मिला, बेटी का शव तालाब से बरामद प्रथम दृष्टया मामला हत्या का, पुलिस कर रही जांच : एसडीपीओ Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है . जहां मां-बेटे का शव पेड़ से लटका मिला. वहीं, पेड़ के ही पास स्थित तालाब से बेटी का लहूलुहान शव बरामद किया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि तालाब में जिस बच्ची का शव मिला है उसकी आंखे फोड़ दी गई हैं और उसके चेहरे पर जख्म के गंभीर निशान हैं. वारदात तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के पनियाय गांव की है. गांव के चारो हेंब्रम की पत्नी रिनवा टूडू, उसके 5 वर्षीय पुत्र सचित हेमब्रम और 9 वर्षीय पुत्री सरिता हेमब्रम की नृशंस हत्या कर दी गई. हत्या के बाद मां-बेटे का शव गांव के तालाब के पास स्थित एक पेड़ पर महिला की साड़ी के फंदे से लटका दिया गया, जबकि उसकी पुत्री का शव तालाब में डूबा हुआ था. सूचना मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो, लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार, थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार, गांवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए. मृत महिला के पति चारो हेंब्रम का कहना है कि सोमवार की रात करी 10 बजे उसके घर में कोई घुसा था. यह देख वह अपने चाचा को बुलाने गया, इसी बीच उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गायब कर दिए गए . बहुत ढूंढने के बाद नहीं मिलने पर सुबह पता चला कि उसकी पत्नी और पुत्र की लाश पेड़ पर टंगी है . एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. अनुसन्धान जारी है. डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट व टेक्निकल टीम पहुंच रही है. हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी. हत्यारा जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. पुलिस की शक की सुई परिजनों पर भी जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर गहन जांच कर रही है . मृतका गांवा थाना क्षेत्र के पोलमा गांव की रहने वाली थी. बीते दिनों लक्ष्मीबथान में इलाज के अभाव में दम तोड़ देने वाली पानो हेमब्रम की वह भाभी थी .

घटनास्थल पर पहुंचे झामुमो-माले नेता, कहा- हत्या हुई है

घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता सह धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी व माले नेता पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे  निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह आत्महत्या नही हत्या है. फोरेंसिक टीम आ रही है, जल्द ही हत्यारा पकड़ा जाएगा. उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की. वहीं राजकुमार यादव ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है . फोरेंसिक जांच के साथ-साथ एसआईटी का भी गठन हो. इस घटना में जो भी संलिप्त है जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए. इस मामले में दोनों नेताओं ने एसडीपीओ से भी बातचीत की. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/draupadi-murmu-wished-everyone-on-sarhul-festival-said-learn-from-the-tribal-community/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने सरहुल पर्व पर दी शुभकामनाएं, कहा- जनजातीय समुदाय से लें सीख
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही