Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल

Giridih : 5 अक्टूबर की देर रात तिसरी थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. दो हादसे तिसरी-खिजुरी मार्ग पर थंबाचक के निकट और तीसरे हादसे गावां सड़क मार्ग पर पाल्मो मोड़ के निकट हुए. घायलों में दो पुरुष और एक गर्भवती महिला शामिल हैं. तीनों घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पहले सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का नाम चंदौरी गांव निवासी संदीप रविदास है. वह बाइक से खजूरी से तिसरी की ओर जा रहा था. इसी दरम्यान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दूसरे सड़क हादसे में घायल मनसाडीह निवासी गर्भवती महिला अजुलो देवी बाइक के पीछे बैठकर खजूरी की ओर जा रही थी. इसी बीच असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ी. तीसरे हादसे में मडरो निवासी तुलसी यादव गूंमगी से मडरो बाइक से वापस जा रहा था. इसी दौरान पालमो मोड़ के निकट बाइक से गिर पड़ा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=437204&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाइक समेत बीस लीटर अवैध महुआ शराब जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही