Search

गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

एक घायल धनबाद रेफर

Dhanwar (Giridih). :  धनवार थाना क्षेत्र के बरजो मोड़ के पास 24 सितंबर को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. भरकटा निवासी मनोज दास अपनी पल्सर मोटरसाइकिल JH-11AJ-8664 से बिरनी की ओर जा रहे थे कि बिरनी की ओर से राजधनवार आ रहे महबूब अंसारी की हीरो डीलक्स बाइक JH-11AD-1742 से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवारों को काफी चोटें आयी हैं. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के घर वालों को सूचना दी गई. भरकटा निवासी मनोज दास बुरी तरह से घायल हो गया, उसका पैर टूट गया. उनके घर वाले उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए. दूसरी बाइक पर सवार महबूब अंसारी व उनकी पत्नी घायल हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp