Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कोयला तस्करी में तीन लोगों को भेजा जेल, वाहन जब्त, समेत 4 खबरें एक साथ

Sariya (Giridih)  : सरिया थाना की पुलिस ने दुर्गी धावैया के समीप गुरुवार को छापेमारी कर अवैध कोयला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ धनंजय राम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दुर्गी धावैया के समीप चलकुशा जंगल में पहुंची. वहां कोयला की तस्करी की मंशा से तीन लोग एक पिकअप (संख्या JH10G 3609) के साथ छिपे हुए थे. पिकअप वैन पर 80 बोरियों में कच्चा कोयला लदा था. पुलिस ने तीनों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग के बरकट्ठा के संजय कुमार यादव व मनीष यादव तथा दुर्गी धावैया का अशोक यादव शामिल है. पुलिस ने पिकअप वैन समेत तस्करों की दो बाइक जब्त कर ली है. छापमारी में एसडीपीओ धनंजय राम, सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, एएसआई कुशल टोप्पो, श्रवण कुमार सिंह, जवान हदीश अंसारी व सुखनाथ उरांव शामिल थे.

बरवाडीह में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

[caption id="attachment_881030" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/संजू-देवी.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संजू देवी की फाइल फोटो[/caption] Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतका का नाम संजू देवी (29 वर्ष) है. घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस व युवती के मायके वाले पहुंचे. मायके वालों ने संजू देवी के सुसुर, सास  देवर, ननद व अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है.  पुलिस को दिए आवेदन में घाघरा निवासी मृतका के चाचा कमल यादव ने कहा है कि उनकी भतीजी संजू देवी बरवाडीह के सलैयाटिल्हा स्थिति अपनी ससुराल के कमरे में थी. बुधवार की आधी रात को संजू के देवर कलेश्वर यादव, गोतनी संगीता देवी, ससुर भूलो यादव, सास चांदो देवी और ननद सुजीता देवी खिड़की का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किए और गमछा से संजू का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद वे लोग उसके डेढ़ लाख रुपए के जेवरात भी ले गए. घटना के वक़्त संजू का पति मुंबई में था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस को सौंपा 

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के नगवां में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक व युवती को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ. बाद में कुछ लोगों ने दोनों को पहचान लिया और शोर मचाया. इसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई. युवक व युवती के परिजन भी पहुंचे. सूचना पर गावां थाना पुलिस भी गांव पहुंची और दोनों को पकड़कर थाना ले गई.

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Jamua (Giridih) : जमुआ व धनवार थाने की पुलिस गुरुवार को जमुआ थाना क्षेत्र के मांगोडीह गांव पहुंची और एक फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. आरोपी पंकज कुमार यादव के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं. दोनों थानों की पुलिस ढोल बजाते हुए आरोपी के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया. मौके पर जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, धनवार थाना प्रभारी नंदू पाल समेत कई जवान थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही