Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमीन विवाद में तीन राउंड फायरिंग,खोखा बरामद

Giridih : जिला में जमीन विवाद पिछले कुछ सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है.ताजा मामला पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा गांव से जुड़ा है. जहां गोतिया में जमीन विवाद को लेकर तीन चक्र फायरिंग हुई है, जबकि दीवार को तोड़ दिया गया है. वहीं एक व्यक्ति के साथ मारपीट भी की गई है. घटना रविवार की रात लगभग ढाई बजे की है.बताया जाता है कि खावा निवासी सोमर मंडल और घनश्याम मंडल के बीच जमीन विवाद है. सोमर मंडल जमीन पर बाउंड्री दे रहा था जिसको विपक्षी के विरोध पर रविवार की शाम को काम रोक दिया गया. सोमर मंडल का कहना है कि बीती रात घनश्याम मंडल, खूबलाल मंडल, हुलास मंडल, विकास मंडल समेत 8-10 लोग आये. पहले दरवाजा खटखटाया फिर फायरिंग की. इस दौरान उसके भाई खेमन मंडल की पिटाई भी की गई. इस संबंध में पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा कि गोतिया के बीच जमीन विवाद है. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है. मौके से खोखा बरामद किया गया है. पूरे मामले की जांच चल रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658108&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी के दो चाचा समेत भाई गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही