Search

 
 
 

गिरिडीह : अवैध लॉटरी बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 1200 टिकट व 5 हजार रुपए बरामद

 
Giridih : गिरिडीह_जिले के बगोदर थाने की पुलिस ने बगोदर बस स्टैंड पर शनिवार को अवैध लॉटरी टिकट बेचते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक बाइक, 5 हजार रुपए नकद और 1200 पीस लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक बगोदर में अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने बस स्टैंड में छापामारी कर परिसर से तीनों युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में धनबाद जिले के गोविदपुर निवासी मो. गुरफान व पंकज रवानी तथा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ही विलेज रोड निवासी अप्पू सोनार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि ये युवक भोले-भाले ग्रामीणों को लालच देकर लॉटरी टिकट बेचने का धंधा करते थे. छापामारी टीम में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के अलावा, बगोदर थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी, एएसआई संजय कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-vis-international-university-bill-2024-sent-to-select-committee/">झारखंड

विस : इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2024 प्रवर समिति के पास भेजा गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही