Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाइक व कार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल

Advertisement
Advertisement

मजदूरी कर बाइक से घर लौट रे थे युवक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Giridih : गिरिडीह-देवघर राष्ट्रीय उच्च पथ पर धावाटांड़ मोड़ के पास 25 सितंबर सोमवार की दोपहर कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज गया. घायलों में  काजल शर्मा, जीतेंद्र शर्मा और निरंजन शर्मा शामिल हैं. तीनों मधुपुर थाना क्षेत्र के पथरोल के बरमसिया गांव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि तीनों युवक गिरिडीह से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में धावाटांड़ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आरही जेएच 15 बी 9801 नबंर की कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक कार छोटकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर  पहुंची और कार व बाइक को जब्त कर ले गई. इसके पूर्व आस पास के लोग जमा हो गए, और राहत कार्य में जुट गए थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-pandit-deendayal-was-the-voice-of-the-poor-and-the-deprived-ravindra-pandey/">बेरमो

: गरीबों-वंचित की आवाज थे पंडित दीनदयाल- रवींद्र पांडेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही