Search

 
 
 

गिरिडीह : गूगल मैप के सहारे रास्ता खोज रहे तीन युवक नदी की तेज धार में बहे, दो लापता

 
Giridih : गूगल मैप के सहारे रास्ता खोज रहे तीन युवक नदी की तेज धार में बह गये हैं. यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बरगंडा स्थित पुराने पुल ( निर्माणाधीन ) के पास घटी है, जहां रविवार देर रात उसरी नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गये. तीन में से एक युवक तैर कर बाहर निकल आया, लेकिन दो युवक लापता हैं. सोमवार सुबह से ही लापता हुए दोनों युवकों की तलाश जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Giridih-555.gif"

alt="" width="600" height="400" />

तीनों बाइक पर सवार थे,  गूगल मैप के सहारे चल रहे थे

रविवार रात को हजारीबाग के तीन युवक आनंद चौरसिया, मनीष मेहता व शंकर कुमार मेहता बेंगाबाद से वापस अपने घर की और लौट रहे थे. तीनों बाइक पर सवार थे और गूगल मैप का सहारा लेकर चल रहे थे. गिरिडीह कॉलेज के बाद मैप ने दो रास्ते दिखाये तो ये लोग पुराने पुल की तरफ आ गये, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. यहां आकर तीनों को रास्ता नहीं दिखा.

शंकर तैर कर बाहर निकल गया

शंकर बाइक से उतर कर नदी की धार को नापने की कोशिश करने लगा और इसी क्रम में वह बह गया. शंकर को बहता देख उसके दोनों साथी आनंद और मनीष भी नदी में उतर गये. दोनों शंकर को खोजने लगे लेकिन तेज धार में ये दोनों भी बहने शुरू हो गये. हालांकि शंकर तैर कर बाहर निकल गया, लेकिन मनीष तथा आनंद का कुछ भी पता नहीं चल सका हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही