Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : उसरी नदी के तेज बहाव में तीन युवक बहे

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित पुराने पुल (निर्माणाधीन ) के समीप उसरी नदी की तेज बहाव में तीन युवक बह गए. इस हादसे में एक युवक तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि दूसरे युवक का शव काफी मशक्कत के बाद बरामद किया गया. तीसरे युवक की तलाश जारी है. बताया जाता है कि 2 जुलाई रविवार की रात हजारीबाग के तीन युवक आनंद चौरसिया, मनीष मेहता व शंकर मेहता बेंगाबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे.

गुगल मैप के चक्कर में पकड़ लिया गलत रास्ता

[caption id="attachment_686835" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Barganda-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग[/caption] तीनों युवक बाइक पर सवार थे और गूगल मैप का सहारा लेकर चल रहे थे. गिरिडीह कॉलेज के बाद मैप ने दो रास्ता दिखाया तो ये लोग पुराने पुल की तरफ आ गए, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. यहां आने पर तीनों को रास्ता नहीं समझ आया. ऐसे में सबसे पहले शंकर नामक युवक बाइक से उतर कर नदी की  धार को नापने की कोशिश करने लगा और इसी क्रम में वह बह गया. शंकर को बहता देख उसके दोनों साथी आनंद और मनीष भी नदी में उतर गए.‌ लेकिन नदी की तेज धार में ये दोनों को भी बहाने लगे. इस बीच कड़ी मशक्कत कर शंकर तो तैर नदी से बाहर निकल गया, जबकि आनंद व मनीष नदी की तेज धार में बह गए. इधर, नदी से बाहर निकले शंकर ने बताया कि बहाव में तीनों एक स्थान पर मिले भी लेकिन धार ने फिर से दोनों को बहा दिया.

खंडोली से आयी गोताखोरों की टीम ने एक शव निकाला

[caption id="attachment_686841" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Barganda-3-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अपनों की तलाश में टकटकी लगाए लोग[/caption] घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी व मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और घटना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया. लापता युवक के खोजबीन के लिए खंडोली से गोताखोरों की टीम बुलाकर खोजबीन में लगाई गई. गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अरगाघाट के समीप पुल के नीचे से आनंद के शव को बरामद कर लिया. इधर, मनीष मेहता की तलाश में दर्जनों गोताखोर और स्थानीय लोग जुटे हैं. फिलहाल, पुलिस ने आनंद के शव को कब्जे में ले लिया है. घटनास्थल के पास हजारों लोगों की भीड़ लगी है. इधर, युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686421&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मधुबन में खड़ी मारुति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही