Search

 
 
 

गिरिडीह : शिक्षकों को बताए गए खुशनुमा माहौल में कक्षा लेने के गुर

 
बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Giridih : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें हैप्पी क्लास रूम विषय पर चर्चा की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक-सह-प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशिक्षक अमित कुमार पांडेय, संतोष कुमार राम व वैन्यू क्वाडिनेटर योगेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. कार्यशाला के प्रशिक्षक अमित कुमार पांडेय व संतोष कुमार राम ने शिक्षकों के बीच कक्षा में एक खुशहाल माहौल कैसे बनाया जा सकता है, इस पर अपने अवलोकन, अनुभव व तथ्य को साझा किया. शिक्षकों को रोचक शैली में सहजता से छात्रों को पढ़ाने के गुर सिखाए गए. मौके पर प्रशिक्षार्थियों की शंका का समाधान भी किया गया. इस कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने कई गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया. प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों के भावनात्मक भलाई को बढ़ावा देने के लिए, छात्रों के दिमाग को काम में केन्द्रित रखने, उन्हें परिवार व समाज के साथ सामंजस्यपूर्ण ढंग से रहने और जीवन के समग्र दृष्टिकोण के परिप्रेक्ष्य को विकसित करने के तौर तरीकों से परिचित करवाती है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही