Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: डुप्लीकेट छड़ बनाने वाली टीएमटी कंपनी का खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : गिरिडीह के एक नामचीन टीएमटी सुपर नैस्ट का ट्रेड मार्क फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर डुप्लीकेट छड़ बनाने वाले टीएमटी कंपनी का बड़ा खुलासा हुआ. इस गोरखधंधे का पर्दाफाश़ कोलकाता की प्राइवेट जासूस एजेंसी आईपी इन्वेस्टीगेशन ने किया. हालांकि सुपर नेक्स्ट का डुप्लीकेट टीएमटी बनाने वाले रिवाईजन स्टील के मालिक मुन्ना खान ने खुद के बचाव में दावा करते हुए कहा कि शैलपुत्री कंपनी के उत्पाद का नाम सुपर नेक्स्ट है. जबकि रिवाईजन स्टील कंपनी जो टीएमटी तैयार कर रही है. उसका नाम सुपर नेक्स्ट एचएम है. लिहाजा, वो कहीं से शैलपुत्री कंपनी के ट्रेड मार्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे है. उनकी कंपनी पर लगे सारे आरोप गलत है.   [caption id="attachment_642526" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAID-300x107.jpg"

alt="" width="300" height="107" /> जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम[/caption]

      ट्रेडमार्क का फर्ज़ी तरीके से इस्तेमाल का आरोप

इधर मामले में प्राइवेट जासूस एजेंसी के सीनियर आईओ टोटोन चक्रवती और शैलपुत्री स्टील के निदेशक राकेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिवाईजन कंपनी का पहले नाम इंडियन एलॉयड हुआ करता था. लेकिन इसके बाद इस कंपनी को दूसरे लोगों ने टेकओवर कर लिया और नए मालिकों में इरशाद खान, मुन्ना खान समेत अन्य ने शैलपुत्री कंपनी के उत्पादन सुपर नेक्स्ट ट्रेडमार्क का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर अपने रिवाईजन स्टील कंपनी में उत्पादन करना शुरु कर दिया जो पूरी तरह से अवैध है और धोखाधड़ी के दायरे में आता है. [caption id="attachment_642529" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAID-3-300x141.jpg"

alt="" width="300" height="141" /> जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम[/caption]

                 फैक्ट्री में मिला करोड़ों का स्टॉक

जानकारी के अनुसार सुपर नेक्स्ट टीएमटी का उत्पादन करने वाले गिरिडीह की टीएमटी कंपनी शैलपुत्री के निदेशक राकेश ने कोलकाता के इसी आईपी इन्वेस्टीगेशन एजेंसी का सहयोग लिया, और पूरे मामले की जानकारी दी. प्राइवेट जासूस एजेंसी के सीनियर आईओ टोटोन चक्रवती अपने तीन सहायकों के साथ पहले गुरुवार 18 मई की शाम मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिवाईजन स्टील फैक्ट्री में जांच के लिए गए. जहां बड़े पैमाने पर शैलपुत्री कंपनी के उत्पादन सुपर नेक्स्ट एचएम टीएमटी का स्टॉक पड़ा था. यहां तक कि रिवाईजन स्टील कंपनी के उत्पादन में वही ट्रेडमार्क दिखा, जो शैलपुत्री का अधिकृत ट्रैडमार्क था. जासूस एजेंसी का दावा है कि ट्रेडमार्क का अवैध तरीके से इस्तेमाल करने वाली फैक्ट्री में करोड़ो का स्टॉक था. लिहाजा, मामले को लेकर रिवाईजल स्टील कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई.

                  बिक्री घटने लगी तो हुआ संदेह

इधर शैलपुत्री स्टील कंपनी के निदेशक राकेश का दावा है कि जब यूपी, झारखंड और बिहार में उनके टीएमटी की ब्रिकी घटने लगी. तो बाजार से ही उनके ट्रेडमार्क का अवैध तरीके से इस्तेमाल कर टीएमटी तैयार किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद उन्होंने रिवाईजन स्टील कंपनी प्रबंधकों को नोटिस भेजा. लेकिन इसके बाद भी ट्रेडमार्क का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ. जबकि उन्हें अब तक करोड़ो रुपयों का नुकसान हो चुका है. वही अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/gawan-one-serious-in-a-collision-between-a-tractor-and-a-bike/">यह

भी पढ़ें : गावां : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही