Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Giridih : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास गुरुवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे टोटो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने प्रतिबंधित मांस लदे टोटो के चालक को गिरफ्तार कर लिया और टोटो व चालक को थाना ले गई. उससे पूछताछ की गई. बताया गया कि चालक टोटो की दोनों सीटों के बीच करीब 3 किलो प्रतिबंधित मांस छुपाकर बरवाडीह की ओर ले जा रहा था. रास्ते में टोटो ने एक बच्चे को धक्का मार दिया. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने टोटो को घेर लिया. टोटो से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ. जांच करने पर सीट के नीचे छुपाकर रखा मांस दिखा. यह देख लोग उग्र हो गए. लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. गिरिडीह नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और प्रतिबंधित मांस सहित टोटो को जब्त कर थाना ले गई. थाने में पूछताछ के बाद टोटो चालक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी. यह भी पढ़ें :  उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-jama-masjid-survey-case-sambhal-administration-alert-friday-prayers-concluded-peacefully/">उत्तर

प्रदेश : जामा मस्जिद सर्वेक्षण मामला, संभल प्रशासन अलर्ट, जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही