Giridih : धार्मिक स्थल में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक टोटो चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी टोटो चालक का नाम आफताब है. वह 2 मार्च को करीब 11 बजे बभनटोली इलाके के हनुमानगढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल दूसरे समुदाय की नाबालिग को लेकर पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा. मंदिर के पुजारी की मां ने उसे अश्लील हरकत करते देख लिया. हल्ला करने पर स्थानीय लोगों के साथ विहिप के शुभम झा, रविशंकर पांडेय समेत अन्य लोग पहुंचे. टोटो चालक से पूछताछ के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. नाबालिग वहां से सुरक्षित निकल गई. मामले की जानकारी पाकर नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर थाना ले आए. खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ नाबालिग के पिता प्राथमिकी दर्ज करा रहे थे. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ करने पर बताया कि वह शहर के गद्दी मुहल्ला का रहने वाला है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]
गिरिडीह : नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते टोटो चालक पकड़ा गया

Leave a Comment