Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने निकाली साइकिल रैली

Giridih : शहर के बनहती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 13 मई को शहरी क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली. रैली को कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, लोजपा नेता राजकुमार और विकास खेतान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली झंडा मैदान से निकल कर मधुबन वेजिस रोड होते हुए वापस झंडा मैदान लौटकर समाप्त हुई. मौके पर चेयरमैन ने कहा कि साइकिल रैली पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निकाली गई. साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है. साइकिल चलाने से वायु प्रदूषण नहीं फैलता. प्राचार्या ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही