Search

 
 
 

गिरिडीह : फाइलेरिया उन्मूलन का दिया गया प्रशिक्षण

 
Girifih : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सदर अस्पताल सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया. प्रशिक्षण में धनवार, डूंगरी एवं बेंगाबाद प्रखंड के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एमटीएस, एमपीडब्ल्यू को एमडीए की जानकारी दी गई. प्रशिक्षक विनय कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार थे. जिलास्तरीय प्रशिक्षण के बाद प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षकों एवं दवा प्रशासक को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण में बताया गया कि 16 सितंबर को बूथों तथा 20 से 30 सितंबर तक घर-घर जाकर फैलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक लोगों को खिलाएं. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने रैपिड रिस्पांस दल तथा दवा प्रशासक तक दवाओं का समय पर वितरण करने को कहा. मौके पर डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. सत्यवती हेंब्रम, डॉ. अरशद हुसैन, डॉ. महेश्वरम, सलाहकार मुकेश कुमार, रविंद कुमार, आदित्य यादव मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=401591&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु, पहले सत्र में सामाजिक दायित्वों का कराया बोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही