Search

 
 
 

गिरिडीह : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

 

Gawan (Giridih) : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मंगलवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. एमटीएस मो. कमर की अध्यक्षता में सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया. इस अवसर पर सुपरवाइजरों को समय से माइक्रोप्लान बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. इसके तहत टीम घर-घर जाकर सर्वे कर फाइलेरिया व अन्य वेक्टर जनित संक्रामक बीमारियों के मरीजों की सूची तैयार करेगी.

टीम से कहा गया कि इस बात का ध्यान रखें कि एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर चिह्नित मरीजों को अपने सामने ही दवा खिलाएं. किसी को भी दवा उनके हाथ में न थमाएं. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी. मौके पर संध्या देवी, संजू देवी, आरती देवी, गुलशन आरा, किरण देवी, आशा देवी, सुधा शर्मा, उषा देवी समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें : जैक">https://lagatar.in/future-of-lakhs-of-students-hangs-in-balance-due-to-vacancy-of-post-of-jac-president-babulal/">जैक

अध्यक्ष का पद रिक्त होने से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटकाः बाबूलाल

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही