Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुमरी उप चुनाव के माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
प्रेक्षक की उपस्थिति में समाहरणालय के सभा कक्ष में हुआ कार्यक्रम
Giridih : डुमरी विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर 26 अगस्त को समाहरणालय के सभा कक्ष में सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर पीपीटी के माध्यम से माइक्रो आब्जर्वर के कार्य व भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया. बताया गया कि माइक्रो आब्जर्वर को मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया को बहुत ही सूक्ष्म रूप से अवलोकन करते हुए सामान्य प्रेक्षक को रिपोर्ट देनी है. माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम की इकाइयों को संयोजन कर मॉक पोल का हैंड्स ऑन कराया गया. इस दौरान माइक्रो आब्जर्वर के लिए भरे जाने वाले प्रपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी व मास्टर ट्रेनर के रूप में आदित्य झा, विजेंद्र सेठ, मनोज राय आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-villagers-of-gadishank-are-struggling-with-basic-problems/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं गाढ़ीशांख के ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही