Search

 
 
 

गिरिडीह : मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
चुनावी प्रक्रिया व ईवीएम की गई विस्तृत जानकारी
Giridih : डुमरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर 18 अगस्त को दो स्थानों पर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रथम चरण का प्रशिक्षण सर जैसी बोस बालिका उच्च विद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में दिया गया. प्रशिक्षण में कुल 2254 में से 2126 मतदान कर्मी शामिल हुए. मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान से एक दिन पूर्व व मतदान के पश्चात किए जाने वाले क्रियाकलाप को विस्तार से समझाया गया. प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी की भूमिका व जिम्मेवारी की संदर्भ में जानकारी दी गई. मतदान कर्मियों को ईवीएम व भीभी पेट का संयोजन करने, सील करने संबंधित डेमोंसट्रेशन कराया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733633&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी प्रखंड प्रमुख ऊषा देवी झामुमो में शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही