Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : एमडीए कार्यक्रम की सफलता को लेकर सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Giridih : 16 से 30 सितंबर तक जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) की सफलता को लेकर बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमडीए सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया. सलाहकार मुकेश कुमार ने कहा कि विगत जून माह में जिले में नाइट ब्लड सर्वे कार्य किया गया था. जिन प्रखंडों में फाइलेरिया रोगी पाए गए उन प्रखंडों में एमडीए प्रशिक्षण देने का निर्देश राज्य मुख्यालय ने दिया है. जिले के डुमरी, बेंगाबाद, धनवार एवं तिसरी प्रखंड में एमडीए प्रशिक्षण दिया जाएगा. अन्य प्रखंडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में दवा की खुराक देने समेत अन्य जानकारी दी जा रही है. मौके पर बीपीएम अरविंद कुमार, एमटीएस संजीव कुमार, अशोक कंधवे, गौतम कुमार, मुकेश कुमार मंडल समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=407596&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रात भर की बारिश से तालाब जैसा दिखने लगा झंडा मैदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही