Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चार थानेदारों का तबादला, जानिए कौन कहां गये

Giridih : गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने जिले के चार थानेदारों का तबादला शुक्रवार देर शाम किया. जिले के देवरी, खुखरा, अहिल्यापुर थाना और महतोडीह पिकेट के प्रभारियों को बदला गया है. देवरी के थानेदार सरोज सिंह चौधरी को स्वास्थ कारणों से अवकाश देते हुए पुलिस केंद्र भेजा गया है. उनके स्थान पर देवरी के नये थानेदार के रूप में बेंगाबाद के एसआई सूरज कुमार बनाया गया है. (पढ़ें, गया">https://lagatar.in/gaya-woman-commits-suicide-with-three-children-mourning-spread/">गया

: महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या, पसरा मातम)

एसपी का निर्देश-24 घंटे के भीतर प्रभार ग्रहण करे

खुखरा के थानेदार सोमा उरांव को जिला मुख्यालय स्थित औद्योगिक क्षेत्र के महतोडीह पिकेट का प्रभारी बनाया गया है. वहीं खुखरा थाना में ही तैनात एसआई अजीत महतो को खुखरा का नया थानेदार बनाया गया. मुफ्फसिल थाना में बतौर एसआई पोस्टेड संतोष मंडल को अहिल्यापुर का नया थानेदार बनाया गया है. एसपी ने तबादला करने के साथ सभी थानेदारों को 24 घंटे के भीतर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : इजराइल">https://lagatar.in/israel-airstrikes-on-syria-three-injured-many-houses-damaged/">इजराइल

ने सीरिया पर किया हवाई हमला, तीन घायल, कई घर क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही