Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : राजद नेता की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
स्व कैलाश यादव को लोगों ने बताया गरीबों का हमदर्द
Bengabad (giridih) : राजद नेता स्व कैलाश यादव की तीसरी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर उनके पैतृक आवास बेंगाबाद के मोतिलेदा स्थित खेरोन में 25 अगस्त को एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुनील यादव, शोभा यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का जुटान हुआ. मौके पर लोगों ने स्व कैलाश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि कैलाश यादव सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. सभा को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कैलाश यादव को वह गरीब-गुरबों व पिछड़ों का हमदर्द बताया. जिस कारण तीन वर्ष पूर्व उनकी हत्या कर दी गई. कार्यक्रम में अर्जुन प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र यादव, इंदरलाल वर्मा, दिवंगत नेता की पत्नी सह मुखिया प्रमिला देवी, छोटेलाल यादव, रीतलाल वर्मा, बिनोद यादव, मंटू यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-woman-killed-husband-and-child-injured-after-being-hit-by-a-truck/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही