Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड में 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान-बीडीओ

 
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड में 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. इसे लेकर बीडीओ मो. कयूम अंसारी ने प्रखंड कार्यालय सभागार में 4 अगस्त को बैठक की. बैठक में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के हर गांवों, कार्यालयों और निजी आवास में तिरंगा लहराना जरूरी है. अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रशासन निर्देश जारी कर चुका है. पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए गए हैं. पूरी उम्मीद है कि 11 से 15 अगस्त तक हर घरों में तिरंगा लहराया जाएगा. बैठक में प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उपप्रमुख सबा अंजुम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू, मो. शमीम, मो. मिनसर, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, सुधीर रजवार, राजकुमार राम, महेंद्र प्रसाद वर्मा, नीलकंठ मंडल, सुरेश सिंह, प्रवीण राम समेत अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=379124&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला डेकोरेशन संघ स्वतंत्रता दिवस पर करेगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन (wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही