Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रिपल जंप, दौड़ व डिस्कस थ्रो का आयोजन

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे 17 वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 जुलाई को ट्रिपल जंप, 200 मीटर दौड़, पांच हजार मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- ट्रिपल जंप पुरूष वर्ग में हजारीबाग के रितेश कुमार सिंह प्रथम, गिरिडीह के संजय कुमार महतो द्वितीय तथा हजारीबाग के सुनील सोरेन तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में हजारीबाग की अनीता कुमारी प्रथम, रामगढ़ की वीणा कुमारी द्वितीय तथा चतरा की सबिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. पुरूष वर्ग 200 मीटर की दौड़ में गिरिडीह के मनोज टोप्पो प्रथम, गिरिडीह के अनिकेत तिर्की द्वितीय तथा रामगढ़ के कुमार उमेश्वर तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में रामगढ़ की वीणा कुमारी प्रथम, गिरिडीह की नीतू कुमारी द्वितीय तथा हजारीबाग की सावित्री कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. पुरूष वर्ग 5000 मीटर दौड़ में गिरिडीह के मनोज टोप्पो प्रथम, गिरिडीह के अश्विनी कुमार द्वितीय तथा चतरा के दिलीप यादव तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में गिरिडीह की अंजू कुमारी प्रथम, हजारीबाग की गीतांजलि कुमारी द्वितीय तथा हजारीबाग की संगीता कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं. डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में कोडरमा के बुलाकी यादव प्रथम, रामगढ़ के विजय यादव द्वितीय तथा गिरिडीह के महेश यादव तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में गिरिडीह की कमला कुमारी प्रथम, रामगढ़ की रीना खालको द्वितीय तथा गिरिडीह की रेखा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सपन बनर्जी, नुरुल होदा, सुरेश मंडल, जुलकर नैन, अमित स्वर्णकार निभाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349169&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह बनेगा देश का पहला सोलर सिटी, सीएम ने सोलर पावर प्‍लांट का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही