Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ट्रक व ओमनी कार में हुई टक्कर, कार सवार दो घायल

Giridih : गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर के पास बुधवार 3 मई को ट्रक व ओमनी में टक्कर हुई. जिसमें ओमनी सवार एक व्यक्ति का पैर टूट गया. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को इलाज़ के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार धनबाद से गिरिडीह की ओर आ रहे गैस लदे डब्लू बी-1317 नंबर के ट्रक ने गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही जेएच 10बीएस 8318 नंबर की ओमनी कार को गिरिडीह जेल के आगे मोहनपुर मोड़ के पास टक्कर मार दिया. टक्कर इतने ज़ोर का था कि ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए. कार मे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनों को ज़ब्त कर थाना ले गई. यह">https://lagatar.in/peertand-meeting-concluded-regarding-measles-rubella-vaccination-campaign/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही