Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला व बच्ची की मौत

 
मृतका का बाइक चालक भाई आंशिक रुप से घायल
Dumri(Giridih) : मधुबन थाना क्षेत्र के करमगड्डा मोड़ के पास 13 अगस्त को ट्रक ने एक बाइक में ठोकर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार निमियाघाट थाना क्षेत्र के मटियो निवासी रामप्रसाद तुरी की पत्नी उमा देवी की दर्दनाक मृत्यु घटना स्थल पर हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. इस दुर्घटना में आंशिक रुप से घायल मृतका का भाई व बाइक चालक पीरटांड़ निवासी भरत तुरी ने बताया कि वह अपनी बहन उमा देवी और बहन की गोतनी की ढाई वर्षीय बेटी के साथ डुमरी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय अपनी भांजी से भेंट करने जा रहे थे कि उक्त स्थान पर ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया. घटना में उमा देवी की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने करीब दस मिनट के लिए डुमरी-गिरिडीह पथ को जाम कर दिया, जिसे मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा ने समझा बुझाकर जाम हटाया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=728863&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : अवैध शराब लदी कार जब्त, तस्कर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही