Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मवेशी लदा ट्रक पलटा, एक व्यापारी व 8 पशुओं की मौत समेत 2 खबरें

Ganwa (Giridih) : गिरिडीह जिले के पटना-डोरंडा पथ पर गावां थाना क्षेत्र के बेंड्रो मोड़ के समीप मवेशी लदा ट्रक पलट गया. घटना में मवेशी व्यापारी जयलाल राय (54) व 8 पशुओं की मौत हो गई. मृत मवेशी व्यापारी पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले के डी ब्लॉक धोबी घाट का रहने वाला था. बताया गया कि 14 गाय व 11 बछड़ों को लेकर ट्रक ट्रक बिहार से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा था. तभी बेंड्रो मोड़ के पास टर्निंग पर ट्रक पलट गया. दुर्घटना में व्यापारी व मवेशी ट्रक के नीचे दब गए. सूचना पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कराया. तब तक ट्रक के नीचे दबे व्यापारी व 8 मवेशियों की मौत हो चुकी थी. वहीं, दो मवेशी गंभीर रूप से घायल थे. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद जयलाल राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. वहीं, घटना स्थल पर मवेशी चिकित्सक को बुलाकर घायल मवेशियों का इलाज करवाया गया, जबकि मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया.

युवक ने ससुराल में लगाई फांसी

Tisri (Giridih) : लोकाय थाना क्षेत्र के मनसाडीह ओपी अंतर्गत तिसरो गांव स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान मार्गोमुंडा निवासी जीतेंद्र राणा (24 वर्ष) के रूप में की गई. मिली जानकारी के अनुसार, जीतेंद्र राणा अपनी ससुराल आया हुआ था. रविवार की रात उसने कथित रूप से नशे की हालत में फांसी लगा ली. खुदखुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. जीतेंद्र को एक बेटी भी है. घटना की जानकारी मिलते ही मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ तिसरो गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. पुलिस मामले  की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-visit-giridih-tomorrow-will-address-gathering-in-birni///">पीएम

मोदी का गिरिडीह दौरा कल, बिरनी में सभा को करेंगे संबोधित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही