Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को भेजा जेल

Giridih : तिसरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद 9 जनवरी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. पहले आरोपी का नाम मंझलाडीह निवासी चुरामन महतो (50) तथा दूसरे आरोपी का नाम बिहार के चरका पत्थर निवासी सकलदेव साव है. चुरामन महतो को मंझलाडीह में हुए मारपीट के मामले में कांड संख्या 02/2023 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. सकलदेव साव को बाइक से अवैध शराब ले जाने के जुर्म में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया. सकलदेव को पुलिस ने तिसरी-गावां मुख्य सड़क मार्ग पर मचनियाटांड़ से शराब समेत गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ कांड संख्या 04/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसकी बाइक भी पुलिस ने जब्त की थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=521640&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शहीद शेख भिखारी अंसारी व टिकैत उमराव का मनाया गया शहादत दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही