Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महिला की हत्या मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल

प्रेमप्रसंग में हुई थी महिला की हत्या, आरोपितों ने अपराध कबूला
Tisri (Giridih) : लोकाय थाना क्षेत्र के दानोखुट्टा निवासी जगदीश राय की 45 वर्षीया पत्नी रीना देवी की गला दबाकर हत्या करने और शव को कुरावा पहरी के पुराने अबरख खदान में छिपाने के मामले में पुलिस ने कर्माटांड निवासी जागेश्वर राय और चरकी निवासी राजकिशोर राय को गिरिडीह जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबुल लिया है. मालूम हो कि इन दोनों की निशानदेही पर ही शव को अबरख खदान से निकाला गया. मामला प्रेम - प्रसंग से जुडा हुआ बताया जा रहा है और हत्या में संलिप्त सभी लोग एक ही परिवार के हैं.

दो दिनों से लापता थी महिला

मालूम हो कि मृतका रीना देवी बीते दो जून को बिना कुछ बताये अपने घर से कहीं चलीं गई थीं. उनके पति जगदीश राय चेन्नई में रहकर मजदूरी करते हैं. उनके पुत्र संदीप राय ने लोकाय थाना में अपनी मां की गुमशुदगी की रपट लिखवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरईपाट स्थित पुराने खदान से गत 16 जून को रीना देवी का शव निकाला.

आरोपितों ने गला दबाकर कर दी थी हत्या

इस संबंध में नोडल पदाधिकारी संजय राणा ने बताया कि रीना देवी के गुमशुदगी मामले में उनके पुत्र ने शक के आधार पर तिसरी थाना क्षेत्र के कर्माटांड निवासी पुना राय, उसके बड़े पुत्र, पुना राय के दामाद चरकी निवासी राजकिशोर राय व अन्य के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था. संदेही अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबुला और बताया कि लूटन राय पिता पुना राय, पुना राय का भतीजा जागेश्वर राय और पुना राय का दामाद राजकिशोर राय ने मिलकर दो जून की शाम को ही रीना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसी रात करीब एक बजे शव को बरईपाट के बंद अबरख माइंस में डाल दिया. फ़िलहाल पुलिस फरार लूटन राय की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671880&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनवार  : बीस सूत्री की बैठक में नदारद रहे अधिकारियों को किया गया शो कॉज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही