Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्रेमिका के पति पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Giridih: विवाहिता के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर तीन दिन पहले बरवाचतार गांव में हुए फायरिंग मामले का खुलासा बिरनी पुलिस ने किया है. एसडीपीओ नौशाद आलम के निर्देश पर बिरनी थाना क्षेत्र के तैतरिया सलैयडीह गांव निवासी सद्दाम अंसारी व बेलाटांड गांव निवासी उमेश पासवान को पकड़ा गया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से दो खोखा,एक जिंदा कारतूस व सूतली रस्सी से लपेटा हुआ विस्फोटक पदार्थ बरामद किया. घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाए गए दो बाईक को भी जब्त किया गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर घटना के दिन रोजी प्रवीण के प्रेमी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया था. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथी उमेश पासवान व एक अन्य के साथ मिलकर रब्बानी अंसारी पर शुक्रवार को उसके घर पर फायरिंग किया था. फिलहाल एक आरोपी अब भी फरार है. जिसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पूछताछ में सद्दाम ने कबूला कि रब्बानी अंसारी से शादी के बाद वो रोजी प्रवीण के संपर्क में आया और दोनों में अफेयर शुरु हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638372&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : परवान पर जिला कांग्रेस में गुटबाज़ी, अपने-अपने खेमों में बंटे नेताजी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही