Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर पथराव करने के मामले में दो गिरफ्तार

गिरिडीह स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में 10-11 जून की रात साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह पुलिस

Giridih  : गिरिडीह स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में 10-11 जून की रात साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने   दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. 


यह जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में नामजद अन्य आरोपियों की खोज के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और कानून के तहत सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.


जानकारी दी गयी कि 10-11 जून की रात साइबर थाना की टीम आरोपी चुरामन मंडल को गिरफ्तार करने चिकसोरिया गांव में छापेमारी पर पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया. 


पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गयी भीड़ ने सरकारी वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.


इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने  विशेष छापामार दल गठित किया. इस दल में साइबर थाना, अहिल्यापुर, गांडेय, बेंगाबाद, ताराटांड़ और मुफस्सिल थाना के अधिकारी तथा जवान शामिल थे. 


विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकसोरिया गांव के 51 वर्षीय जितन मंडल तथा 20 वर्षीय सूरज मंडल को गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायिक हिरासत भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


पुलिस ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. 


बताया कि विस्तृत जांच जारी है और जिन अन्य आरोपियों की पहचान हुई है, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही