Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गांजा तस्करी मामले में दो लोग गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
19.350 किलो गांजा बरामद, छापेमारी जारी
Giridih : गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस क्रम में गांजा की खेप बरामद की गई है. इस बावत मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पपरवाटांड पुलिस ऑफिस में एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि बीते 16 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि पपरवाटांड में कुछ लोग गांजे का तस्करी कर रहे हैं. मामले में पपरवाटांड की पान और खैनी की एक गुमटी में छापामारी कर 2.750 किलो गांजा जब्त कर गुमटी संचालक रतन मंडल को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत डाकबंगला में छापामारी कर पप्पु राम उर्फ पप्पु कुमार, डाकबंगला थाना बेंगाबाद की जूता चप्पल, खैनी व स्टेशनरी की दुकान में छापेमारी कर 13.9 किलो गांजा तथा उसे पैक करने की प्लास्टिक के रैपर, प्रकाश डाकबंगला थाना बेंगाबाद की जूता-चप्पल की दूकान से 2.5 किलो गांजा व करीब 200 पिस चिलम, जबकि अरविन्द राम डाकबंगला, थाना-बेंगाबाद की दुकान से 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस क्रम में दुकान संचालक पप्पु राम उर्फ पप्पु कुमार को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=701878&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जमुआ के बजरंगबली मंदिर में मिला प्रतिबंधित मांस, लोगों में आक्रोश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही