Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बगोदर में बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना में मौत

फुसरो के दोनों युवक बाइक से जा रहे थे हजारीबाग
Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के पास 17 जून को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मृतक दोनों युवक बोकारो के फुसरो निवासी अश्वनी पाठक और मनीष मिश्रा थे. घटना के बाद घटनास्थल में अफरा-तफरी मच गई. दोनों युवक बाइक से अपने रिश्तेदार के घर हजारीबाग जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने चालक का भी सर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई. दोनों मृतक के परिजनों को पुलिस ने हादससे की जानकारी दे दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671526&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : सरकारी निर्देश को ठेंगा दिखाते खुले मिले निजी स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही