Search

 
 
 

गिरिडीह : बिरनी में ट्रक के घक्के से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 
Birni (Giridih) : गिरिडीह जिले के बिरनी के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना चोंगाखार पंचायत के दासोडीह गांव के समीप हुई. तेज गति से आ रहे ट्रक (संख्या जेएच 11 आर 5539)  ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रखंड कार्यालय को दी. इसके बाद बीडीओ सुनील वर्मा ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी भेजवाया. इधर, बरकट्ठा ओपी प्रभारी सुमंत प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ड्राइवर को ट्रक के साथ थाना ले गए. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-city-vice-president-met-babulal-regarding-the-problems-of-sindr//">धनबाद

: सिंदरी की समस्याओं को लेकर बाबूलाल से मिले भाजपा नगर उपाध्यक्ष 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही